डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, श्मशान ले जाने की तैयारी के बीच ज़िंदा हुआ हरियाणा में बुज़ुर्ग
यमुनानगर (हरियाणा) में बीते दिनों डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने पर घर लाने के बाद एक 75-वर्षीय बुज़ुर्ग जीवित हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्मशान घाट ले जाने की तैयारी के दौरान बुज़ुर्ग के मुंह से वेंटिलेटर की पाइप निकालते ही सांसें चलने लगीं। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल पहुंचाने के कुछ घंटों बाद ही बुज़ुर्ग की दोबारा मौत हो गई।