डॉक्टरों ने दिल्ली में नाक की नली से निकाला बुज़ुर्ग शख्स का ब्रेन ट्यूमर
दिल्ली के उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक 62-वर्षीय शख्स की नाक की नली से उनका ब्रेन ट्यूमर निकाला है। डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी मुश्किल थी जो 3 घंटे तक चली। ट्यूमर के चलते शख्स को देखने में दिक्कत हो रही थी लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें 6 मीटर दूर तक की चीज़ें दिखाई देने लगी।