डॉक्टरों ने दिल्ली में युवक की आंत से निकाला ज़िंदा कॉकरोच, तस्वीर आई सामने
दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी प्रक्रिया से एक युवक की आंत से ज़िंदा कॉकरोच निकाला है। डॉक्टरों के अनुसार, वह पेट दर्द व अपच की शिकायत से जूझ रहा था। एक डॉक्टर ने बताया, "मरीज़ ने या तो खाने के दौरान कॉकरोच को निगल लिया होगा...या सोते समय वह उसके मुंह से पेट में चला गया होगा।"