डॉक्टरों ने यूपी में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला के पेट में छोड़ा तौलिया

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला के पेट में डॉक्टरों ने तौलिया छोड़ दिया। वहीं, पेट दर्द की शिकायत करने पर महिला को अस्पताल ने दवाई खाने की सलाह देकर भेज दिया था। इसके बाद महिला दूसरे अस्पताल गई जहां इसका खुलासा हुआ। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Load More