डॉक्टरों पर हमले रोकने के लिए IMA ने की केंद्रीय कानून बनाने की मांग
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों पर हमले को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर विशेष केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है। असोसिएशन ने कहा कि 25 राज्यों में डॉक्टरों और अस्पतालों पर हमलों के संबंध में कानून हैं लेकिन ये अधिकतर अप्रभावी हैं और रोकथाम के उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते हैं।