डॉक्टरों से बैठक के बाद CM ममता ने लिया बड़ा ऐक्शन, कोलकाता कमिश्नर व 2 अफसरों पर गिरी गाज
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस को लेकर जूनियर डॉक्टर्स के साथ 2 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है, "डॉक्टर्स की 4 मांगे थीं।" उन्होंने बताया कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य विभाग के 2 अधिकारियों को हटाने का फैसला किया गया है।