डॉक्टरों से मारपीट के मामले में गिरफ्तार शिवसेना पार्षद 6 दिन बाद ज़मानत पर हुए रिहा
महाराष्ट्र में डॉक्टरों से मारपीट के मामले में गिरफ्तार शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तारी के 6 दिन बाद कल्याण की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है। अपनी ज़मानत याचिका में म्हात्रे ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ उनकी कोई व्यक्तिगत रंज़िश नहीं थी और वह केवल जनप्रतिनिधि होने के नाते नागरिकों की मदद कर रहे थे।