डॉक्टर के होंठों, पेट, बाएं पैर व चेहरे पर घाव मिले: कोलकाता केस की ऑटोप्सी रिपोर्ट

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर की दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। बकौल रिपोर्ट, डॉक्टर के होंठों, पेट, बाएं पैर, चेहरे और दाएं हाथ के नाखूनों पर घाव मिले हैं। अस्पताल के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था।

Load More