डॉक्टर के नब्ज़ पकड़ने के बाद UP में मरीज़ को आया हार्ट अटैक, CPR देकर डॉक्टर ने बचाई जान
आगरा (यूपी) में एक हृदय रोग विशेषज्ञ के क्लिनिक में एक बुज़ुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद डॉक्टर ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। वायरल हुए क्लिनिक के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि डॉक्टर के नब्ज़ पकड़ने के बाद बुज़ुर्ग बेसुध होकर गिरते हैं। वहीं, सीपीआर मिलने के बाद बुज़ुर्ग खुद चलते हुए दिखते हैं।