डॉक्टर की पत्नी को लेकर बिहार में भागा 60 साल का वकील, पकड़ाने पर कहा- बचपन का प्यार है
पूर्णिया (बिहार) में 60-वर्षीय वकील एक डॉक्टर की 50-वर्षीय पत्नी संग फरार हो गया और पुलिस ने उन्हें सहरसा से बरामद किया है। पकड़े जाने के बाद वकील ने बताया कि दोनों का बचपन से प्रेम-प्रसंग था लेकिन घरवालों ने प्रेमिका की शादी डॉक्टर से करवा दी। बकौल वकील, 1-साल पहले दोनों तीस साल बाद मिले, दोबारा करीब आ गए।