डॉक्टर की फीस बचाने के लिए लोग देते हैं अजीब बहाने, डॉक्टर ने सुनाया किस्सा
पंजाब की डॉक्टर प्रभलीन कौर ने बताया है कि कुछ लोग डॉक्टर की फीस देने से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, एक महिला उनके क्लिनिक में लेज़र ट्रीटमेंट के बारे में बात करने पहुंची और फीस लगने की बात पर उसके पति ने कहा कि वे बस डॉक्टर का हाल-चाल जानना चाहते थे।