डॉक्टर के रेप-हत्या केस के बाद मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा के लिए जारी किए गए दिशानिर्देश
नैशनल मेडिकल कमीशन ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस के बाद सभी मेडिकल कॉलेजों को सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। कमीशन ने कहा कि सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नीति बनाएं, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और मेडिकल छात्रों के साथ हिंसा की घटना होने पर तुरंत जांच कर एफआईआर दर्ज कराएं।