डॉक्टर ने 30 दिन तक रखा मैकडॉनल्ड्स का पनीर रैप, कहा- अब यह बिल्कुल नहीं खाऊंगा
मशहूर डॉक्टर रवि गुप्ता ने मैकडॉनल्ड्स का पनीर रैप एक बॉक्स में 30 दिनों तक संभालकर रखा और बताया कि इतने दिनों बाद भी उस पर फंगस नहीं लगा। उन्होंने कहा, "इसके साथ रैप किए गए लेटस पर फंगस लगा हुआ था लेकिन पनीर अंदर से पूरा सफेद है। यह रिज़ल्ट मेरे लिए शॉकिंग रहा। अब यह बिल्कुल नहीं खाऊंगा।"