डॉक्टर ने कहा- नेगेटिव सोच से महिलाओं में बढ़ रही हैं 5 बीमारियां
डॉक्टर स्नेहल अडसुले ने बताया है कि लगातार नेगेटिव विचारों, ओवरथिंकिंग और चिंता से महिलाओं को कई दिक्कतें होती हैं। उन्होंने पीसीओएस, थायरॉयड स्लोडाउन, ब्लोटिंग-ऐसिडिटी जैसी पेट की दिक्कतों, हाई बीपी व माइग्रेन और इमोशनल इटिंग व वेट गेन का ज़िक्र किया। बकौल डॉक्टर, ऐसी स्थिति में लगातार स्ट्रेस हार्मोन रिलीज़ होने से शरीर में असंतुलन पैदा होता है।