डॉक्टर ने गर्मी में अंडा न खाने की धारणा को बताया गलत, कहा- इसे कभी भी खाया जा सकता है
फिज़िशियन डॉक्टर वैभव कपूर ने गर्मी में अंडा न खाने की धारणा को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अंडा शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाता बल्कि यह एक कम्प्लीट सुपरफूड है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है जो ग्रोथ और मसल रिपेयर के लिए ज़रूरी है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी यह फायदेमंद होता है।