डॉक्टर ने डिवाइस के ज़रिए टेस्ट कर बताया- गुलाब जामुन खाने से कितना बढ़ जाता है ब्लड शुगर
अमेरिका में रह रहे मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने डिवाइस की मदद से टेस्ट कर बताया है कि गुलाब जामुन खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर लेवल कितना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, "गुलाब जामुन खाने से पहले मेरा ग्लूकोज़ लेवल 105 था। खाने के 1.5 घंटे बाद यह बढ़कर 152 हुआ और यह अधिकतम 164 हो गया।"