डॉक्टर ने तस्वीर शेयर कर बताया, शराब पीने से कैसा हो जाता है लिवर?
लिवर डॉक के नाम से मशहूर डॉक्टर ऐबी फिलिप्स ने तस्वीरें शेयर कर शराब पीने से होने वाले लिवर सिरोरिस और एक स्वस्थ लिवर में अंतर बताया है। उन्होंने X पर बताया कि लिवर सिरोरिस से पीड़ित यह शख्स कुछ वर्षों से हर हफ्ते 5-8 बीयर पी रहा था और उसने कोई हार्ड अल्कोहल नहीं पीया था।