डॉक्टर ने फोर्टिस हॉस्पिटल के अंदर 'धूम मचाले' गाने पर बाइक से ली एंट्री, छिड़ी बहस
मोहाली (पंजाब) में फोर्टिस हॉस्पिटल की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के दौरान एक डॉक्टर के बाइक से आने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रोबोटिक गायनेकोलॉजिकल सर्जन स्वप्ना मिश्रा बाइक पर आती हुई दिखीं और बैकग्राउंड में 'धूम मचाले' गाना बज रहा है। वीडियो ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी और लोग मेडिकल स्टाफ के प्रोफेशनलिज़्म पर सवाल उठा रहे हैं।