डॉक्टर ने बीमारी के कॉलम में- 'पत्नी ने रात में काटा', सलाह देते हुए बोला- 'वाइफ से दूर रहो'
सोशल मीडिया पर कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के मरीज़ की पर्ची वायरल है जिसमें डॉक्टर ने क्लिनिकल नोट्स में 'Wife Bite, Last Night' लिखा है। 14 अगस्त की इस वायरल पर्ची में डॉक्टर ने मरीज़ को पत्नी से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन को उस दिन की ओपीडी एंट्री में ऐसी कोई पर्ची नहीं मिली।