डॉक्टर ने बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिए 5 टिप्स
निदान मदर ऐंड चाइल्ड केयर क्लिनिक (नोएडा) के डॉक्टर राजीव रंजन ने बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 5 टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को आंवले की चटनी, च्यवनप्राश व प्रचुर मात्रा में प्रोटीन देना चाहिए क्योंकि यह उनकी ग्रोथ व डेवलपमेंट में काफी मदद करता है। बकौल डॉक्टर, सप्लिमेंट्स व पानी भी इम्युनिटी बढ़ाते हैं।