डॉक्टर ने बताईं 8 आदतें जो चुपचाप खराब कर रही हैं आपकी गट हेल्थ
अमेरिका के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने 8 ऐसी आदतें बताई हैं जो चुपचाप गट हेल्थ खराब कर रही हैं। इनमें मोबाइल चलाते हुए खाना, नाश्ता छोड़ना, हर मील के बाद मीठा खाना, मामूली दर्द पर इबुप्रोफेन लेना, सिर्फ रात में पानी पीना, टॉयलेट की इच्छा रोकना, बार-बार स्नैकिंग करना और सोने से एक घंटे पहले खाना शामिल हैं।