रांची रिम्स के पूर्व न्यूरो-स्पाइन सर्जन डॉक्टर विकास ने भारतीयों की तीन खतरनाक आदतें बताई हैं। उन्होंने कहा, "पहली- मेरा तो कभी ऐक्सीडेंट नहीं होगा। दूसरी- हेलमेट/सीट बेल्ट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए पहनना, जान की परवाह नहीं। तीसरी- 'शराब पी ली है लेकिन मैं संभाल लूंगा' - यह संभालना नहीं, मौत को बुलाना है।"