डॉक्टर ने बताईं रोज़ की 5 आदतें जो दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं
डॉ. कुनाल सूद ने चेतावनी दी है कि रोज़मर्रा की कुछ आदतें चुपचाप दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने बताया कि छह घंटे से कम सोना, अनियंत्रित ब्लड शुगर, शराब का अत्यधिक सेवन, लगातार तनाव और शारीरिक निष्क्रियता से मानसिक क्षरण और डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। बकौल डॉक्टर, समय रहते इन्हें पहचानना बेहद ज़रूरी है।