गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार, करी पत्ता खाने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड संतुलित रखने में मदद करता है। आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होने के कारण यह खून को साफ करता है और बालों को भी मज़बूत बनाता है।