डॉक्टर ने बताए उनसे हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले मशहूर लोगों के नाम, एल्विश यादव शामिल
हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉक्टर अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट में उनसे हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले मशहूर लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों में फिल्ममेकर बोनी कपूर, यूट्यूबर एल्विश यादव, ऐक्टर रोमांश मेहता और गायक अनूप जलोटा शामिल हैं। उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन और कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का भी हेयर ट्रीटमेंट किया है।