डॉक्टर ने बताए दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना की डाइट में शामिल करने वाले 5 फूड्स
डॉ. वासिली एलियोपोलोस ने हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए रोज़ाना की डाइट में 5-फूड्स शामिल करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, जंगली सैल्मन (मछली), एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, ब्लूबेरी, पत्तेदार हरी सब्ज़ियां और अंडे दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इनके संतुलित सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।