न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशु रोहतगी और डॉ. केके चौधरी के मुताबिक, कुछ सावधानियों को ध्यान में रखते हुए ब्रेन ट्यूमर के रिस्क को कम किया जा सकता है। बकौल डॉक्टर, बिना ज़रूरत के एक्सरे और सीटी स्कैन कराने से बचना चाहिए। केमिकल वाले पदार्थों के संपर्क में आने से बचें और जितना हो सके रेडिएशन से दूर रहना चाहिए।