डॉक्टर ने बताए बच्चों के दांत आने के समय से जुड़े आम मिथक
नारायण हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल (मुंबई) की डॉक्टर निकिता गुणे के मुताबिक, बच्चों के दांत आने के समय अगर उन्हें दस्त हो या बुखार आए तो इसकी वजह दांत निकलना नहीं है। बकौल डॉक्टर निकिता, कुछ बच्चों को दांत आने के समय बहुत तेज़ दर्द, कुछ बच्चों को बहुत कम या बिल्कुल भी तकलीफ नहीं होती।