डॉक्टर ने बताए सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के 6 सबसे असामान्य चेतावनी संकेत
क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की डॉक्टर चेतना जैन के मुताबिक, त्वचा पर असामान्य चकत्ते/घाव, ओरल सेक्स के चलते गले में लगातार खराश/लालपन, आंख में खुजली/लालपन या किसी तरह का डिस्चार्ज होना आदि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) के असामान्य चेतावनी संकेत हैं। वहीं, लगातार थकान/बीमार महसूस होेना, जोड़ों में सूजन/दर्द और महिलाओं के पीरियड पैटर्न में बदलाव भी इसके संकेत हैं।