डॉक्टर ने बताए सिरदर्द से जुड़े 5 लक्षण जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए नज़रअंदाज़
दिल्ली एम्स से जुड़ीं न्यूरोलॉजिस्ट प्रियंका सहरावत ने सिरदर्द से जुड़े 5 लक्षण बताए हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया, "1- सिरदर्द के पैटर्न में बदलाव, 2- दृश्य संबंधी समस्याएं/कानों में रिंगिंग सेंसेशन, 3- बुखार संग सिरदर्द/उल्टी/गर्दन में जकड़न, 4- 50-वर्ष की आयु के बाद गंभीर/बार-बार सिरदर्द, 5- सिरदर्द संग हाथ-पांव में कमज़ोरी हो तो...न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।"