लिवर एक्सपर्ट डॉ शिव कुमार सरीन ने सत्तू पीने के फायदे बताए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तू प्रोटीन का नेचुरल सोर्स है, जो बिना साइड इफेक्ट शरीर को पोषण देता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है, यह खून की कमी दूर कर हीमोग्लोबिन बढ़ाने, दिमाग के स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन में मदद करता है।