डॉक्टर ने बताया, 40 से अधिक उम्र की महिलाएं आंखों की किन 5 समस्याओं से रहें सावधान
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका सिंह ने बताया है कि 40 की उम्र के बाद महिलाओं में प्रेसबायोपिया, ड्राई आई सिंड्रोम, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और एज-रिलेटेड मैक्यूलर डिजेनरेशन (एएमडी) जैसी आंखों की समस्याएं आम हो जाती हैं। प्रेसबायोपिया में नज़दीकी चीज़ों को देखने में दिक्कत होती है जबकि ड्राई आई सिंड्रोम में आंखों में जलन, खुजली और लालिमा हो जाती है।