डॉक्टर ने बताया- क्यों गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के डॉक्टर गॉर्डन हेयोंजिन के अनुसार, गर्म पानी से नहाने से कई दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि गर्म पानी त्वचा की नमी खत्म करता है जिससे मुंहासे, खुजली व झुर्रियां होती हैं, आलस होता है, बाल झड़ते हैं, आंखें कमज़ोर होती हैं और नाखून टूटते हैं। वहीं, गर्म पानी से नहाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है।