डॉक्टर ने बताया, क्यों स्कूल के बच्चों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले
डॉक्टर गजेंद्र कुमार गोयल ने बताया है कि बच्चों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने की वजह उनकी लाइफस्टाइल में बदलाव है। उन्होंने कहा, "बच्चे अब खेलकूद के बजाय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से चिपके रहते हैं। घंटों स्क्रीन टाइम और फिज़िकल ऐक्टिविटी की कमी से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो हार्ट अटैक की जड़ है।"