डॉक्टर ने बताया- क्यों सोया चाप प्रोटीन का सोर्स नहीं बल्कि मोटापे का है कारण
डॉक्टर रवि गुप्ता के मुताबिक, सोया चाप प्रोटीन का सोर्स नहीं बल्कि मोटापे का कारण है। उन्होंने कहा, "सोया चाप में मैदा मिलाया जाता है जिससे प्रोटीन डाइल्यूट हो जाता है। इसमें पाम ऑयल और हानिकारक रंग मिलाए जाते हैं जिससे सैचुरेटेड फैट बढ़ जाते हैं। इसमें हाई कैलोरी ऑयल और बटर डाला जाता है जिससे वज़न बढ़ सकता है।"