डॉक्टर ने बताया, क्यों हर तरह के सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से बचाव नहीं कर पाता है कंडोम
मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता एस कामत ने बताया है कि सही इस्तेमाल से कंडोम एचआईवी, गोनोरिया और क्लेमीडिया जैसे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स (एसटीआई) को रोकने में सक्षम है। हालांकि, उन्होंने बताया कि हर्पीज़, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी), जेनिटल वॉर्ट्स, सिफिलिस और एमपॉक्स को कंडोम नहीं रोक पाता है क्योंकि इनका संक्रमण त्वचा के संपर्क से भी फैलता है।