डॉक्टर ने बताया, क्या बूस्टर डोज़ लेने से कम होगा कोविड-19 के नए वैरिएंट का असर
झारखंड के मैक्सिलोफेशियल सर्जन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट्स पर भी पुरानी वैक्सीन और बूस्टर डोज़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, "वैक्सीन इन नए वैरिएंट्स पर भी फायदेमंद है, जितनी पहले के वैरिएंट्स पर थी। बूस्टर डोज़ और वैक्सीन से इम्यूनिटी पर असर होता है, जो संक्रमण से बचाते हैं।"