डॉक्टर ने बताया- कब रोज़ शैम्पू कर सकते हैं और क्यों शैम्पू के बिना बाल नहीं धोने चाहिए
हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉक्टर अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "अधिक ह्यूमिडिटी में पसीना बहुत आ रहा है और क्लींजिंग की ज़रूरत है तो आप रोज़ शैम्पू करिए...कोई दिक्कत नहीं है।" उन्होंने कहा, "रोज़ बाल धोना और हफ्ते में 2 बार शैम्पू करना गलत है क्योंकि आप बालों में पानी डाल लेते हैं लेकिन बाल क्लीन नहीं होते।"