डॉक्टर ने बताया, कम उम्र में ही बच्चों में डायबिटीज़ के खतरे को कैसे करें कम
लखनऊ के केजीएमयू के डॉक्टर सतीश कुमार के मुताबिक, कम उम्र में बच्चों में डायबिटीज़ का खतरा कम करने के लिए उनकी डाइट और ऐक्टिविटी पर खास ध्यान देना चाहिए। पैकेज्ड फूड से बचना चाहिए और घर का बना खाना खिलाएं। सरसों के तेल या देसी घी में बना खाना दें और बच्चे को योग करने के लिए प्रेरित करें।