डॉक्टर ने बताया, दांतों की 3 बीमारियां देती हैं थायरॉयड होने के संकेत
जनरल फिज़िशियन और डायबिटिक एक्सपर्ट डॉक्टर तनवी मयूर पटेल ने बताया है, "दांतों और मसूड़ों में सूजन, सूखापन या बार-बार इंफेक्शन होना थायरॉयड का संकेत हो सकता है।" उन्होंने बताया, "शरीर में थायरॉयड हॉर्मोन की कमी से इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है, जिससे मसूड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। इससे बचने के लिए समय-समय पर डेंटल चेकअप करवाना चाहिए।"