डॉक्टर ने बताया- नवजात बच्चों को AC कमरे में सुलाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
पुणे की पीडियाट्रिशियन डॉक्टर पारुल खन्ना ने कहा है कि नवजात बच्चों को एसी कमरे में सुलाते समय हवा के तापमान व नमी का खयाल रखना चाहिए। एसी का तापमान 24°C-28°C के बीच सेट रहना चाहिए। अगर 2-3 रूम्स हैं और सबमें एसी है तो उनमें तापमान एकसमान होना चाहिए। बच्चों को मुलायम व पूरी बाजू वाले सूती कपड़े पहनाएं।