डॉक्टर ने बताया, पानी की बोतलें रोज़ाना साफ करना क्यों है ज़रूरी
एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर कार्ल बेहन्क ने बताया है, "जब-जब हम बोतल से पानी पीते हैं तब-तब हमारी बोतल में बैक्टीरिया बनते हैं।" उन्होंने बताया कि पानी पीते समय किसी तरह की गंध महसूस करना और पानी का स्वाद बिगड़ना संकेत हैं कि बैक्टिरिया है। ऐसे में बोतलों को रोज़ाना गुनगुने पानी में नमक मिलाकर साफ करना चाहिए।