डॉक्टर ने बताया, प्रेग्नेंसी प्लान करते समय क्या करें और क्या न करें
गाइनैकोलॉजिस्ट डॉक्टर पल्लवी वासल के मुताबिक, प्रेग्नेंसी प्लान करते समय आवश्यक टेस्ट, न्यूट्रिशनल डाइट, फोलिक ऐसिड समेत ज़रूरी विटामिन का सेवन, हल्की एक्सरसाइज़, ओव्यूलेशन पीरियड की मॉनिटरिंग और भरपूर नींद लेनी चाहिए। उन्होंने कॉफी का कम सेवन करने, शराब-तंबाकू का सेवन न करने, बिना परामर्श दवाइयां न खाने और अत्यधिक वज़न न बढ़ाने और न घटाने की सलाह दी है।