डॉक्टर ने बताया- पीरियड क्रैम्प होने पर कब ले सकते हैं दवा
अपोलो अस्पताल की डॉक्टर नागरत्ना डीएस के मुताबिक, पीरियड्स में अत्यधिक दर्द होने पर पेनकिलर ले सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में लेना चाहिए क्योंकि अत्यधिक दवाइयां लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा, "असहनीय दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पेनकिलर्स के हाई डोज़ से पेट और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।"