डॉक्टर ने बताया- पटाखों से शरीर जलने पर क्या करें और क्या ना करें
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया है कि पटाखों से शरीर जलने पर प्रभावित हिस्से को ठंडे (बर्फ नहीं) पानी से धोना चाहिए और फिर मुलायम कपड़े से पोंछना चाहिए। बकौल डॉक्टर, प्रभावित जगह पर मरहम/एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। वहीं, उन्होंने जलने पर टूथपेस्ट/बटर/घरेलू लोशन का इस्तेमाल ना करने और घाव पर टाइट पट्टी न बांधने की सलाह दी है।