डॉक्टर ने बताया, बच्चों में आंखों की शुरूआती समस्या का कारण हो सकता है हाई बीपी
गुरुग्राम में आई-क्यू सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स के सह-संस्थापक डॉक्टर अजय शर्मा के अनुसार, कई बार बच्चों की आंखों में होने वाली शुरूआती समस्या का कारण कोई और बीमारी जैसे हाई बीपी हो सकती है। बकौल डॉक्टर, परिवार में किसी को हाई बीपी की समस्या हो या बच्चे में मोटापे-तनाव के लक्षण दिखें तो आंखों की नियमित जांच ज़रूरी है।