डॉक्टर ने बताया, भारत में क्यों बढ़ रहे लंग कैंसर के मामले
मैक्स हेल्थकेयर के ऑन्कोलॉजिस्ट विभाग के निदेशक डॉक्टर कुमारदीप दत्ता चौधरी ने भारत में लंग कैंसर के मामले बढ़ने के प्रमुख कारण बताए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें लक्षणों के बारे में जागरूकता की कमी, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन, प्रदूषण, देर से डायग्नोज़, स्क्रीनिंग में गड़बड़ी और कुछ गलतफहमियां भी शामिल हैं।