डॉक्टर ने बताया, मानसून में आंखों में होने वाले इन्फेक्शन से कैसे करें बचाव?
डॉक्टर आशीष पटेल ने बताया है कि मानसून में आंखों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बाहर से आने के बाद तुरंत हाथ धोए, गंदे हाथों से आंखें ना छुएं। बकौल डॉक्टर, ठंडे पानी से सुबह-शाम आंखों को साफ करें। आंखों में खुजली होने पर साफ रूमाल से पोंछें, गीला तौलिया ना इस्तेमाल करें, तौलिया अलग रखें और रोज़ाना धोएं।