डॉक्टर ने बताया, मास्क व सैनिटाइज़र ही नहीं, कोविड-19 से बचने के लिए सही डाइट भी ज़रूरी
दिल्ली के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विभु क्वात्रा ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइज़र के साथ सही डाइट भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "हमें स्ट्रीट फूड्स, जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए। ऐसे में सी फूड व नॉनवेज, संतरा, गाजर, चुकंदर, मौसमी फल-सब्ज़ी, अंडा, पनीर, राजमा और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।