डॉक्टर ने बताया- रोज़ कितने कप कॉफी पीना है सुरक्षित और कब बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा
हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने विभिन्न बेवरेज और स्ट्रोक के खतरे में संबंध पर बात की है। उन्होंने कहा, "रोज़ 5 या उससे अधिक कॉफी पीने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। 4 कप तक कॉफी पीना सुरक्षित है। आर्टिफिशियली स्वीटेंड (डायट) सॉफ्ट ड्रिंक्स समेत सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।"